प्रस्तावना / Introduction –

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी यह दुनिया की सबसे पुराणी यूनिवर्सिटी है, और वह ब्रिटेन तथा यूरोप की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती हे जो अंग्रेजी के अध्ययन के लिए हम जानते है। इससे पहले हमने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बारे में जानने की कोशिश की है उसका शिक्षा का मॉडल जानने की कोशिश की है।

दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के बारे हमारा आर्टिकल लिखने का मकसद उनका शिक्षा का सेट अप कैसा है और दुनिया भर के विद्यार्थियों के लिए वहा एडमिशन पाना कैसे मुमकिन हो इसके बारे में जानकारी देना है। दुनिया में अच्छे शिक्षा का स्तर क्या हे इसकी जानकारी मिलने से हम शिक्षा प्रणाली की तुलना कर सकते हे और अच्छी शिक्षा क्या होती है इसके लिए हम जागृत होते है।

दुनिया की बेहतरीन शिक्षण संस्था में भारत की शिक्षा संस्थान नहीं आ पाते इसका महत्वपूर्ण कारन रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए हमारी अभ्यासक्रम प्रणाली पश्चिमी देशो से काफी पीछे हे ऐसा देखने को मिलता है। कुछ लोग पश्चिमी देशो की शिक्षा प्रणाली को उत्तम नहीं मानते।

मगर व्यावहारिक जीवन में टेक्नोलॉजी, फिलोसोफी हो या अन्य कोई भी माध्यम में पश्चिमी तथा अमरीकी प्रभाव देखने को मिलता है, जिससे हमें यह मानने को मजबूर होना पड़ता हे की उनकी शिक्षा प्रणाली बेहतरीन है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का इतिहास / History of Oxford University –

पश्चिमी देशो में यूनिवर्सिटी का इतिहास काफी पुराना हे और यह केवल इंग्लैंड तक सिमित नहीं हे वह फ्रांस, जर्मनी तथा इटली जैसे देशो में भी शिक्षा की जागृती काफी पहले देखने को मिलती है। अंग्रेजी शिक्षा में ब्रिटिश शिक्षा व्यवस्था काफी पुराणी शिक्षा व्यवस्था मानी जाती है।

उन्होंने लगबघ आधे दुनिया पर वसाहतवाद के माध्यम से राज किया है और दुनिया पर अपना और अपनी भाषा का प्रभाव छोड़ा है इसलिए आज दुनिया में अंग्रेजी भाषा ग्लोबल भाषा समझी जाती है तथा टेक्नोलॉजी के लिए यह एकमात्र भाषा वर्चस्व प्रस्थापित किये हुए है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की शुरुवात कैसे हुई इसके सही प्रमाण इतिहास में नहीं मिलते मगर १०९६ में ऑक्सफ़ोर्ड के बारे में देखने को मिलता है। ११६७ में इंग्लैंड के राजा हेनरी २ ने ब्रिटिश नागरिको को पेरिस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए पाबन्दी की थी जिससे ऑक्सफ़ोर्ड का महत्त्व और भी बढ़ा।

ब्रिटिश कॉलोनी ने दुनिया भर में अपना प्रभाव डाला था जिसके वजह से इंग्लैंड एक ग्लोबल देश के रूप में उस ज़माने में उभरा जिसके कारन ऑक्सफ़ोर्ड में विदेशी विद्यार्थियों का आना शुरू हुवा और आज भी वह बरक़रार है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की शाखाए / Branches of Oxford –

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के कुल ३९ कॉलेजेस है जो ग्रेजुएट्स और अंडर ग्रेजुएट्स के लिए बनाए गए है और इनमे से कई कॉलेजेस का इतिहास काफी पुराना है। इनमे से कुछ कॉलेज १२४९ से लेकर १२६४ के बिच स्थापित किये गए है, महिलाओ के लिए १८७९ में ऑक्सफ़ोर्ड के द्वारा कॉलेजेस स्थापित किये गए थे जो दुनिया में एक महिलाओ के लिया गया महत्वपूर्ण कदम था।

शुरुवाती दिनों में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का इतिहास देखने को नहीं मिलता मगर इसकी शुरुवात धार्मिक मिशिनरी के द्वारा किये जाने से पधरवी सदी में यूरोप में जो रोमन कैथोलिक और प्रोटोस्टेंट का जो विवाद काफी दिनों तक चला इसका प्रभाव ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के अंदर भी हुवा और काफी सारी विवादित घटनाए देखने को मिलती है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का पुस्तकालय / Library of Oxford –

बोडलेयन लाइब्रेरी यह ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की तथा दुनिया की सबसे पुस्तकालय वाली लाइब्रेरी हमें देखने को मिलती है जहा ऐसी हो ही नहीं सकता की कोई किताब नहीं मिल सकती। यह इंग्लैंड की ब्रिटिश लाइब्रेरी के बाद सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है जहा 13 मिलियन किताबो का संग्रह उपलब्ध है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में जितने कॉलेजेस हे उनकी खुदकी लाइब्रेरी भी अपने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए काफी बड़ी लाइब्रेरी उपलब्ध करवाते है इसकारण ऑक्सफ़ोर्ड को दुनिया भर में उनके पुस्तकालय तथा संसोधन के लिए जाना जाता है।

इ लाइब्रेरी के माध्यम से यूनिवर्सिटी तथा कॉलेजेस ने अपने आप को बदला है और बहुत सारा पुस्तकों का संग्रह ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध किया गया है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का व्यवस्थापन / Oxford Management –

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत ३९ कॉलेजेस चलाए जाते हे, जो फ़ेडरल प्रणाली से सभी कॉलेजेस को काफी सारी स्वतंत्रता मिली हुई है। यह सभी कॉलेजेस आर्थिक रूप से खुदपर निर्भर हे तथा सेल्फ गवर्निंग चलाए जाते है। कॉलेजेस को पूरी छूट हे की वह अपने उत्पन्न का साधन अपने हिसाब से तैयार करे।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत ६ प्राइवेट हाल तथा सभी कॉलेजेस के खुद के हॉल विद्यार्थीओ के लिए उपलब्ध किये जाते है जो सभी विद्यार्थीओ को एक साथ लाते हे और अलग अलग कार्यक्रमों द्वारा शिक्षा और संशोधन का दर्जा दुनिया भर के दूसरे यूनिवर्सिटी से कैसे अलग हे यह देखता है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी तथा उसके अंतर्गत कार्य करने वाले कॉलेजेस इसके लिए काम करने वाले शिक्षक वर्ग और संशोधन करने वाला स्टाफ यह दोनों के लिए एक साथ काम करते हे जिस कारन ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी सभी कॉलेजेस की स्वतंत्रता बरक़रार रखते हुए ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के लिए सभी कॉलेजेस के मैनेजमेंट का उपयोग करती है।

ऑक्सफ़ोर्ड की संपत्ती तथा इनकम / Assets & Incomes of Oxford –

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की कुल सम्पत्ती 1.3 बिलियन पौंड आकि गयी है तथा यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजेस स्वतंत्र रूप से चलाए जाते हे उनकी अलग से खुद की संपत्ती हे जो 5 . 06 बिलियन पौंड है। ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी तथा उसके कॉलेजेस का आय का मुख्य मार्ग है

  • टूशन फीस जो विद्यार्थियों से लिया जाता हे यह १६ % है।
  • संशोधन के लिए कई सारे ट्रस्ट , कंपनिया तथा सस्थाए पैसा देती है जो पूर्ण आय के २५ % है।
  • सरकारी मान्यता के माध्यम से ८% इनकम मिलता है।
  • अन्य इनकम के साधनो में पब्लिशिंग, रिसर्च तथा परोपकारी सस्थाओ द्वारा ५१ % इनकम मिलता है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की शिक्षा प्रणाली / Oxford Education System –

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की शुरुवाती शिक्षा उनके धार्मिक शिक्षा तथा मुक्त कला के लिए काफी प्रसिद्ध रहा है मगर जैसे जैसे समय के साथ ऑक्सफ़ोर्ड ने अपने आप को बदला और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से कई सारे कोर्सेज बाद में सम्मिलित किये गए।

बारवी सदी में यूरोप में शिक्षा के मामले में काफी बदलाव देखने को मिलते हे जिसके चलते फ्रांस के शिक्षा का स्तर इंग्लैंड से काफी अच्छा था उस समय राजा के आदेश द्वारा विदेशी शिक्षा को प्रतिबंधित किया गया तथा इंग्लैंड में वह सारी शिक्षा प्रणाली शुरू करने के आदेश दिए गए।

जिसका परिणाम ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव किये गए तथा भौतिक विज्ञानं को शिक्षा में काफी महत्त्व दिया गया। आज हम ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी को एक अंतराष्ट्रीय दर्जे का शिक्षा संस्थान मानते है।

इसका कारन हे यहाँ दुनिया भर से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हे और यूनिवर्सिटी में तमाम तरह की सुविधाए विद्यार्थीओ के लिए उपलब्ध हे जो काफी काम शिक्षा संस्थान में देख सकते है। शिक्षा प्रणाली मुख्य रूप से रिसर्च एंड डेवलपमेंट पे आधारित होती हे और मार्केट में उसकी प्रासंगिकता को ध्यान में रखा जाता है और समय समय पर इसके लिए काफी बदलाव किये जाते है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की विशेषताए / Features of Oxford –

  • ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना १०९६ पहले की मानी जाती है जो आज के आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की सबसे पुराणी शिक्षा संस्थान है।
  • अंग्रेजी भाषा के लिए ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी संशोधन और अंग्रेजी के इतिहास के लिए सारी दुनिया में एक प्रमाण के तौर पर देखा जाता है।
  • दुनिया की सबसे बड़ा पुस्तकालय ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का माना जाता है जहा दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर है।
  • यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए करियर कौन्सिलिंग तथा लाइब्रेरी , म्युसियम , तथा संशोधन के लिए बेहतरीन प्रयोगशाला उपलब्ध कराती है।
  • ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में दुनिया भर के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हे जिनके लिए रहने की व्यवस्था कई कॉलेजेस द्वारा उपलब्ध की जाती है।
  • १९९१ से ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थीओ के माध्यम से “दी ऑक्सफ़ोर्ड स्टुडेंट ” नाम का अखबार चलाया जाता है जो हर शुक्रवार को प्रकाशित किया जाता हे तथा हरदिन सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से पब्लिश किया जाता है।
  • ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी आर्थिक रूप से अपने आप चलाई जाती हे तथा सभी कॉलेजेस प्राइवेट स्तर पर चलाए जाते है।
  • ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी का चलाने का मुख्य साधन विद्यार्थियों द्वारा ली जाने वाली टूशन फी यह सबसे महत्वपूर्ण उत्पन्न का साधन है।

ऑक्सफ़ोर्ड में एडमिशन कैसे पाए / How to apply in Oxford –

जैसे की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में दुनिया भर से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हे, अंतराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए ऐसा कोई कोटा नहीं होता सभी एप्लीकेशन मेरिट बेस पर हे केवल मेडिकल के लिए अंतराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए कोटा का प्रावधान किया गया है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में कौनसे कॉलेज में प्रवेश लेना यह उल्लेख करना होता हे अथवा यूनिवर्सिटी के कोई भी कॉलेज में एडमिशन चलेगा यह ऑप्शन चुनना होता है। यह शुरुवाती सभी प्रक्रिया ऑनलाइन देखी जाती हे और कॉलेज के लिए प्राप्त शिक्षा संस्थान ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के लिस्ट में मान्यता प्राप्त होने जरुरी होते है।

अंतराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए क्या मानक हे इसके लिए ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने अलग से पेज बनाकर रखा है जिसके अंतर्गत आप सभी नियमावली देख सकते है।

प्रसिद्ध व्यक्ती जो ऑक्सफ़ोर्ड में पढ़े है –

  • अल्बर्ट आइंस्टाइन – वैज्ञानिक
  • टोनी ब्लेयर – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री
  • एडम स्मिथ – अर्थशास्त्री – पूंजीवाद विचारधारा के जनक
  • बिल क्लिंटन – पूर्व अमरीकी राष्ट्रपती
  • डॉ मनमोहन सिंग – पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री
  • वीर संघवी – पत्रकार एवम लेखक
  • अर्नब गोस्वामी – पत्रकार
  • गिरीश कर्नाड – कलाकार ,लेखक , फिल्म निर्देशक

निष्कर्ष / Conclusion –

इसतरह से हमने देखा की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना कैसे हुई और दुनिया भर में उसने अपने आप को कैसे प्रस्थापित किया। यह यूनिवर्सिटी अपने संशोधन तथा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के लिए जाना जाता है और दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी हम ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में देखते हे।

कई प्रकार के सग्रहालय तथा प्रयोगशालाए हमें ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में देखने को मिलती है। हमने यहाँ देखा की ऑक्सफ़ोर्ड का मैनेजमेंट कैसे चलाया जाता हे तथा उसका आर्थिक कार्यभार कैसे चलाया जाता है। हमने ऑक्सफ़ोर्ड का इतिहास जानने की कोशिश की है।

इसके लिए हमने ऑक्सफ़ोर्ड की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से जानकारी हासिल करने की कोशिश की है। इस आर्टिकल के लिए हमने दूसरे कई सारे साधनो द्वारा ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की जानकारी हासिल करने की कोशिश की है।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *