प्रस्तावना / Introduction –

दुनिया में कोई भी व्यक्ती परफेक्ट नहीं है, सभी में खामिया है मगर जो व्यक्ती उन खामियों को अपने अनुशासन से नियंत्रित करता है वह सफल माना जा सकता है। हेल्थ और वेल्थ यह दोनों आपके पास पर्याप्त हो तो आप सफल माने जा सकते हे मगर इसमें से अगर एक भी कम हो तो आप सफल नहीं माने जा सकते।

हमारा आज का टॉपिक इसपर ही आधारित है जिसमे हमें अपने शरीर को फिट कैसे रखना है और हमें समय के साथ खुद को अपडेट कैसे रखना है यह हमारे सफलता में महत्वपूर्ण बाते जिनको पता होती हे और जो इसको सफलता पूर्वक अनुशासन में अनुकरण करते है उसे सफल व्यक्ती मानना चाहिए।

यहाँ हम फिट रहने की वास्तविकता से परिचित करने की कोशिश करेंगे और हमें अपडेट रहना हे इसका क्या मतलब हे यह साधारण भाषा में समझने की कोशिश करेंगे। जैसे की हमारे ब्लॉग का उद्देश्य ही यह हे की आपका अज्ञान डर का कारन होता है और इसका समाधान बेसिक नॉलेज होता है।

इसी प्रिंसिपल पर हम यहाँ न्यूट्रिशन और अपने माइंड को अपडेट कैसे रखना है इसके बारे में बताने की कोशिस करेंगे। इसके लिए डॉक्टर या मनोविज्ञानिक होने की जरुरत नहीं है बस कॉमन सेंस की जरूरत होती है।

न्यूट्रीशन क्या है और उसका महत्त्व / Importance of Nutrition –

न्यूट्रिशन के बारे में हमें क्या खाना चाहिए यह जानकारी हमें सभी देते हे मगर न्यूट्रिशन असलियत में क्या हे और उसका महत्त्व क्या हे यह नहीं बताया जाता। ऐसा माना जाता है ९० % लोग अपने स्वस्थ शरीर की न्यूट्रिशन की मात्रा पूरी नहीं कर पाते यह वास्तविकता आपको कोई नहीं बताता।

क्यूंकि अच्छा न्यूट्रिशन मिलने के लिए हर व्यक्ती को ३००० से लेकर ८००० रुपये तक का खर्चा हर महीने आता है। हमारे परिवार में पांच व्यक्ती है तो हमें १५ से २० हजार रुपये का महीने का खाने का बजट होगा अगर स्वस्थ खाना चाहिए। इसका मतलब है केवल १०% लोग ही यह पूरा कर सकते है, जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है और हम कार्यक्षमता से हमारे शरीर का और बुद्धि का इस्तेमाल कर सकते है।

यह जानकारी बहुत सारे लोगो को पता नहीं होती इसलिए वह अपनी रोज की खाने की आदत और महीने का बजट इसको सही मानते है। इसके टेक्निकल चीज पर हम बात नहीं करेंगे वह आपको इंटरनेट पर मिल जाएगी , जैसे की कितनी कॅलरीस हमें चाहिए प्रोटीन कितने चाहिए इसका चार्ट तैयार करगे एक आदत बनाकर यह हम कर सकते है।

डाइट और हमारी धारणाए / Diet & our perceptions –

डाइट का मतलब गाजर मूली का सेवन करना यही हमारे सामने धारना बनी हुई है जो लोग इसके बारे में जानते हे इसका प्रमाण बहुत कम [पाया जाता है। अमरीका में मोटापा यह सबसे बड़ी समस्या होती है, यह देश विकसित देश हे, यहाँ लोगो का इनकम का स्थर भारत से काफी ज्यादा है इसलिए उनकी समस्या कम न्यूट्रिशन यह नहीं है।

उनकी समस्या ज्यादा खाना यह होती हे उसमे भी ज्यादातर प्रोसेस फ़ूड खाने की आदत की वजह से वह अपने शरीर की मांग से ज्यादा न्यूट्रिशन लेते हे और उसपे व्यायाम का आभाव यह समस्या अमरीका में ज्यादातर नागरिको की होती है।

भारत की बात करे तो हमारी समस्या इसके बिलकुल उलटी है हमें समाज के ज्यादातर वर्ग को न्यूट्रिशन पुरे नहीं मिलते मगर इसकी जाग्रति समाज में न होने की वजह से कई सारे लोगो को यह पता नहीं होता वह अज्ञान में जिंदगी भर रहते है।

जो लोग पुरे न्यूट्रिशन खरीद सकते हे उनको इसपर नियंत्रण कैसे रखना है यह पता नहीं होता इसलिए उनकी बीमारिया अलग प्रकार की होती है।

स्वास्थ और कार्यक्षमता / Health & Efficiency-

हमारी कार्यक्षमता हमारी स्वस्थ खाने पर निर्भर होती है जिससे हमारी बुद्धी का विकास और शारीरिक क्षमता पर असर होता है। फल , प्रोटीन और फैट युक्त पदार्थ बहुत महंगे होते हे जिससे कई लोग रोज रोज खरीद नहीं सकते। जिससे उनके स्वस्थ को लगने वाले प्रोटीन , फैट , कार्बोहायड्रेड और आयरन जैसी चीजे कितने प्रमाण में चाहिए और कितनी चाहिए यह समझना जरुरी होता है।

अगर सही प्रमाण में यह चीजे हमारे शरीर को नहीं मिली तो कई सारि बीमारिया हमें भविष्य में होने की संभावना होती है। हमारी जीवन प्रणाली कितनी भी बिजी हो अगर सही आहार हमें नहीं मिलता तो बीमारिया हमें पकड़ लेती है। व्यायाम बहुत बाद की बात है अगर आहार ही पर्याप्त नहीं मिले तो व्यायाम का कोई मतलब नहीं होता इसलिए आहार और व्यायाम इसका समन्वय ही आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।

स्वास्थ्य और सफलता / Health & Success-

न्यूट्रिशन और व्यायाम के बारे में सही जानकारी मिलने के बाद इसका अनुकरण अपने रोजाना जीवन में कैसे लाना है यह बहुत ही महत्वपूर्ण बात होती है। हमारी सफलता की व्याख्या है की हम जितने व्यस्त होते हे उतने हम सफल माने जाते है। वास्तविकता कुछ अलग है , हमें हमारे सभी कार्यो का नियोजन करना जरुरी हे और उसपर अनुशासन होना उसपे भी ज्यादा जरुरी होता है।

अपने पास समय होना यह अच्छे मैनेजमेंट क्षमता की निशानी होती है जिससे हमें हमारा समय बिज़नेस चलाने से ज्यादा बिज़नेस के भविष्य के बारे में नियोजन पर होना जरुरी है। और वर्त्तमान बिज़नेस को चलाने के लिए अच्छे एम्प्लॉयीज कैसे हायर करने चाहिए इसका स्किल होना जरुरी है।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप अपडेट/ Software & App –

हमारे कंप्यूटर में या मोबाइल पर हमें हमेशा सॉफ्टवेयर और ऐप के अपडेट के मैसेज आते रहते है अगर हम इसे अनदेखा करे तो क्या होता है ? हमारा कंप्यूटर धीमा चलता है सॉफ्टवेयर में अतिरिक्त सुविधाए मिली है वह हम इस्तेमाल नही कर पाते। वही बात मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में होती है जिसे हमें समय समय पर अपडेट मैसेज पर हमें ध्यान देना पड़ता है। हमारे जिंदगी का भी वही मकसद होता है अगर हम हमें अपडेट नहीं करते तो हम प्रस्थापित समाज के स्पीड से पीछे रह जाते है। इसलिए हमें अपडेट रहना बहुत जरुरी होता है।

अपडेट होने का मतलब क्या होता है/ Meaning of Up-dation –

हमारे जीवन में इनफार्मेशन और नॉलेज का बड़ा महत्त्व होता है, इनफार्मेशन का मतलब होता है कच्ची सामग्री और नॉलेज का मतलब होता है तैयार प्रोडक्ट जिससे हम अपने कार्य सफलता पूर्वक कर सके और दूसरे लोगो से ज्यादा क्षमता से कर सके।

पारंपारिक शिक्षा हमें इनफार्मेशन और ज्ञान का मतलब सिखाती है इसके बाद हमारा सीखना बंद नहीं होता हम निरंतर अपने जीवन के अनुभव से सिखते रहते है। जो लोग जितने तेजी से और ज्यादा सिखते हे वह सबसे ज्यादा सफल होते है।

हमारी इन्फ्रोमेशन और हमारा ज्ञान समय के साथ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की तरह कालबाह्य और पुराना बन जाता है। इसलिए हमें इसे अपडेट करना होता है, जो यह नहीं करते वह पीछे रह जाते है और जो निरंतर अपडेट होते हे वह समय के साथ सफलता की सीढिया चढ़ते जाते है।

डर और विश्वास / Fear & Faith –

हमारा अज्ञान हमारे अंदर डर पैदा करता है जिसका समाधान ज्ञान प्राप्त करना होता है। किसी भी कृती को करने के लिए असफलता का डर हमें पीछे खींचता रहता है जिसके लिए हमारे ज्ञान पर हमें विश्वास होना जरुरी है जिससे हम अपने उद्देश्य को सफलता पूर्वक हासिल कर सके। इसको दूसरी भाषा में अपडेट रहना कह सकते है जिससे किसी भी कृती करने से पहले हमारा आत्मविश्वास हमारे अपडेट नॉलेज पर निर्भर होता है।

पढ़ने की आदत और हम किस लोगो के साथ रहते है –

हमारे अपडेट होने में सबसे महत्वपूर्ण बात होती हे हमारी पढ़ने की आदत , क्यूंकि ज्यादातर लोग अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद पढ़ना बंद करते है और अपनी पूरी जिंदगी पैसे कमाने में बिताते है। पढ़ने की आदत हमें पैसे की गुलामी से आजाद करती हे और पैसे को हमारे लिए काम पर लगाती है।

यह आदत बहुत कम लोगो में पायी जाती है मगर जिनको यह आदत होती है वह समाज के सबसे सफल लोग होते है। किताबे हमें कई अज्ञान चीजों से बाहर निकलती है और सही और गलत की क्षमता को बढाती है। हम कोनसे लोगो में रहते है इसपर हमारे अपडेट होना निर्भर होता है, इसलिए अच्छी संगत यह अपडेट रहना और सफल रहना इसके लिए काफी महत्वपूर्ण बात होती है।

मोटिवेशन और मनोरंजन / Motivation & Entertainment –

मोटिवेशन यह चीज हर व्यक्ती के लिए अलग अलग मूल्य निर्धारित करता है , जो लोग जीवन में सुरक्षित जीवन जीना चाहते है वह कैलक्युलेटेड जोखिम लेते है। जो लोग जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते है उनके लिए कई बाधाए आती है जिससे संघर्ष के समय कई बार उद्देश्य को छोड़ने के विचार आते हे इसलिए इन लोगो को सबसे ज्यादा मोटिवेशन /प्रेरणा की जरुरत पड़ती है।

मनोरंजन यह हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है मगर इसके लिए कितना वक्त देना चाहिए यह अगर हमें समझ में नहीं आये तो इसकी भारी कीमत हमें चुकानी पड़ती है इसलिए मनोरंजन के लिए हमें कितना समय देना चाहिए यह उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य / Discipline & Object –

हमने यहाँ हेल्थ और वेल्थ को कैसे एक साथ नियंत्रित तरीके से हासिल करे इसके बारे में देखा। किसी भी ज्ञान के लिए दुसरो पर निर्भर रहना कभी कभी बहुत ही खतरनाक होता है इसलिए बेसिक ज्ञान होना बहुत जरुरी होता है। हेल्थ और वेल्थ के लिए अनुशासन होना बहुत जरुरी होता है। क्यूंकि ९० प्रतिशत लोग अनुशासन के आभाव की वजह से किसी भी उद्देश्य में असफल होते है।

हमें पता है जो लोग संपत्ती निर्माण करते है उन्हें अनुशासन की कीमत पता होती है उन्हें हेल्थ के लिए अनुशाषित होना उतना मुश्किल नहीं होगा। जिन लोगो को यह दोनों चीजों के सफलता का अनुभव नहीं है उनके लिए यह सफर बहुत मुश्किल होने वाला है। कही हुई सभी बातो पर ध्यान देकर अगर शुरुवात की जाये तो कोई भी व्यक्ती इस उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है।

निष्कर्ष / Conclusion –

किसी भी चीज की शुरुवात बहुत छोटी होती है जो हमें खुली आखो से नहीं दिखती मगर हमारा उद्देश्य अगर एकदम स्पष्ट हो और सफलता की कीमत चुकाने की तैयारी हो तो कोई भी सफर मुश्किल नहीं होता। हमें सफलता का फार्मूला कही भी मिल जाता है मगर उसे वास्तविकता में लाना सबसे मुश्किल काम होता है। सही जानकारी यह हमारे ज्ञान का महत्वपूर्ण मार्ग होता हे जिसके दम पर हम हमारे उद्देश्य को हासिल करना चाहते है।

यहाँ हमने देखा की हमारे शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जाये जिससे हमें संपत्ती निर्माण करने के लिए एनर्जी मिल सके। हमारी कही हुई सभी बातो का अनुकरण करके हम हमारे उद्देश्य को सफलता पूर्वक हासिल कर सकते है।

हमने यहाँ जो भी जानकारी आपके लिए उपलब्ध की है इसके लिए हमने काफी संशोधन किया है। हमें आशा है हम आपके लिए उपयुक्त जानकारी देने में सही दिशा में काम कर रहे है। अगर कुछ सलाह देना चाहते है और हम कुछ गलतिया कर रहे हो तो हमें सूचित करे।

सफल जीवन की प्रमुख प्राथमिकताए जानिए 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *